बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट, यहां करें चेक
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है। अगर आप भी बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप ऑफिशियल बेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक डेट शीट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी, …
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है। अगर आप भी बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप ऑफिशियल बेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक डेट शीट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी, जबकि 12 वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2022 से शुरू होगी।
छात्रों को बता दें कि जारी डेट शीट के अनुसार बिहार बोर्ड परीक्षा को दो पाली में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पहली टर्म की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दिन 12.45 बजे तक चलेगी और दूसरी परीक्षा दिन 1.45 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी। साथ ही छात्रों को परीक्षा के बीच में 15 मिनट का कूल ऑफ टाइम भी दिया जाएगा। इस 15 मिनट के टाइम में छात्र नाम, रोल नंबर और सवाल पढ़ सकते हैं। जारी डेट शीट के अनुसार 12 वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से लेकर 20 जनवरी के बीच आयोजित कराई जाएंगी। साथ ही बोर्ड ने छात्रों को लगातार ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहने को कहा है।
10 वीं की परीक्षा की डेटशीट
17 फरवरी- मैथ्स
8 फरवरी- साइंस
19 फरवरी- सामाजिक विज्ञान
20 फरवरी- अंग्रेजी
22 फरवरी- मातृभाषा
23 फरवरी- द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी
12वीं की परीक्षा की डेटशीट
1 फरवरी- मैथ्स
2 फरवरी- फिजिक्स
3 फरवरी- केमिस्ट्री
4 फरवरी- अंग्रेजी
7 फरवरी- बायोलॉजी
8 फरवरी- हिंदी
वहीं, 2022 के जारी परीक्षा डेटशीट से संबंधित विज्ञप्ति को पढ़ने के लिए नीचे दिएगए लिंक पर क्लिक करें
https://drive.google.com/file/d/15VenYSKKbW5TJcHwbQ6raasZuywxkOTV/view
