पीलीभीत: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
न्यूरिया। दोस्त के साथ मझोला जाने के लिए निकले लोकतंत्र सेनानी की हादसे में मौत हो गई। हादसा न्यूरिया थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहल्ला जोशीटोला के निवासी डोरीलाल राठौर के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बाइक से मझोला …
न्यूरिया। दोस्त के साथ मझोला जाने के लिए निकले लोकतंत्र सेनानी की हादसे में मौत हो गई। हादसा न्यूरिया थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहल्ला जोशीटोला के निवासी डोरीलाल राठौर के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बाइक से मझोला जाने को निकले थे।
टनकपुर हाईवे पर जोशी कॉलोनी के पास पहुंचते ही बाइक से उतरकर सड़क किनारे खड़े थ। इस बीच एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिवार को सूचना देकर बुलाया गया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार से तहरीर मांगी है।
