भाजपा का बूथ सदस्यता अभियान कल से होगा शुरू, घर-घर दस्तक देंगे पदाधिकारी
लखनऊ। मतदाता बनने की उम्र में पहुंच चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भाजपा रविवार से बूथ सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक घर-घर जाकर युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्हें भाजपा से भी जोड़ेंगे। पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथों …
लखनऊ। मतदाता बनने की उम्र में पहुंच चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भाजपा रविवार से बूथ सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक घर-घर जाकर युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही उन्हें भाजपा से भी जोड़ेंगे। पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथों पर विशेष अभियान चलाएगी।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी का सदस्यता अभियान 20 नवम्बर तक कैम्प सदस्यता के माध्यम से प्रदेश में हजारों कैम्प लगाकर भाजपा परिवार के विस्तार के साथ आगे बढ़ा और अब अभियान अपने द्वितीय चरण में बूथ सदस्यता अभियान के माध्यम से आगे बढे़गा। इस अभियान के तहत भाजपा घर-घर लगाएगी ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ के स्टीकर।
पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश से लेकर जिले तक के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि समेत पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह लोग 21 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले बूथ सदस्यता अभियान के तहत बूथ के प्रत्येक घर पर पहुंचकर मिस्डकाल कराकर भाजपा का सदस्य बनाएगें।
जबकि पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथ पर विशेष सदस्यता अभियान के चलाकर अपने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की बूथ पर मौजूदगी सुनिश्चित करेगी। अभियान के दौरान घरों पर स्टीकर लगाने के साथ ही पार्टी भाजपा परिवार से जुडे़ नए सदस्यों को भाजपा पट्टिका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन करेगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: टीईटी परीक्षा के लिए गाइडलाइन के साथ केंद्रों की सूची जारी
