बरेली: परसाखेड़ा में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मॉकपोल शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के बीच पर परसाखेड़ा रोड नंबर चार के पास स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस में शनिवार से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मॉकपोल शुरू हो गया। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल किया जा रहा है। मॉक पोल प्रारंभ होने के मौके …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के बीच पर परसाखेड़ा रोड नंबर चार के पास स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस में शनिवार से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मॉकपोल शुरू हो गया। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल किया जा रहा है।

मॉक पोल प्रारंभ होने के मौके पर राजनैतिक दलों में जय प्रकाश भाष्कार, रविन कुमार गौतम बहुजन समाज पार्टी, डा. निर्भय सिंह, अनिल गंगवार भाजपा से उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन उवं नोडल ऑफिसर ईवीएम एवं ईसीआईएल इंजीनियारों द्वारा मॉक पोल किया जा रहा है। यह मॉक पोल 24 नवंबर तक चलेगा।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वेयर हाउस पहुंचकर मॉक पाल प्रक्रिया देखने की बात कही है।

संबंधित समाचार