बरेली: ब्यूटी पार्लर संचालक समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। व्यापारी की पत्नी से अश्लीलता, छेड़छाड़ व धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में किला पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालक, उसके स्टाफ कर्मियों व कई अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को व्यापारी ने मामले की शिकायत किला पुलिस से की थी। धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं …

बरेली, अमृत विचार। व्यापारी की पत्नी से अश्लीलता, छेड़छाड़ व धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में किला पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालक, उसके स्टाफ कर्मियों व कई अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को व्यापारी ने मामले की शिकायत किला पुलिस से की थी। धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी किला थाना पहुंचकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की शिकायत पर किला पुलिस ने किला क्षेत्र स्थित ग्लेन ब्यूटी पार्लर के संचालक उवैस खां समेत कई नामजदों और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामला शुक्रवार की देर रात का है। घायल अवस्था में एक व्यापारी किला थाने पहुंचा। उसने ब्यूटी पार्लर संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की। आरोप था कि उवैस खां उनकी पत्नी से फोन पर अश्लीलता व पार्लर पर जबरन बुलाने का दबाव बनाता है।

आरोप है कि शनिवार को जब आरोपी ने उनकी पत्नी को बुलाया तो विरोध करने पर उवैस ने व्यापारी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। व्यापारी ने जब इसका विरोध किया तो ब्यूटी पार्लर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी पर बेसवॉल के बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले में शुक्रवार की देर रात संचालक के अलावा किला पुलिस ने जैद खां, इलियास, पार्लर के स्टाफ कर्मियों और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार