बरेली: पुलिस का मुखबिर पिता, इलाके में बेटा बेच रहा तमंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिता पुलिस का मुखबिर है। बेटे ने इलाके में तमंचे, चरस व गांजे का काम करना शुरू कर दिया। उसने इलाके में कई लोगों को बाहर से मंगवाकर तमंचे भी बेचे। आस-पास के लोगों में उसका खौफ है। मुखबिर अन्य लोगों को तो पुलिस से पकड़वाता है लेकिन अपने बेटे की सूचना …

बरेली, अमृत विचार। पिता पुलिस का मुखबिर है। बेटे ने इलाके में तमंचे, चरस व गांजे का काम करना शुरू कर दिया। उसने इलाके में कई लोगों को बाहर से मंगवाकर तमंचे भी बेचे। आस-पास के लोगों में उसका खौफ है। मुखबिर अन्य लोगों को तो पुलिस से पकड़वाता है लेकिन अपने बेटे की सूचना पुलिस को नहीं देता।

किला के छोटी वमनपुरी निवासी एक व्यक्ति किला पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। वह लंबे समय से पुलिस के साथ मिलकर लोगों को पकड़वाने और छुड़वाने का काम करता आ रहा है। पिछले इंस्पेक्टर ने उसे मुंह नहीं लगाया तो उसका थाने में आना-जाना बंद हो गया था। उनके जाते ही वह फिर से सिपाही और दरोगा के साथ सेटिंग कर अपने काम में लग गया।

उसका बेटा इलाके में चरस व गांजे के साथ तमंचे की सप्लाई कर रहा है। पुलिस से अच्छी सेटिंग होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। सूत्रों का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले ही अपने घर के आस-पास के लड़कों को तमंचे बेचे हैं।

यदि कोई पुलिस के लिए मुखबिरी करता है तो इसका मतलब ये नहीं कि उसका बेटा तमंचा बेचेगा। मामले की जांच कराई जाएगी। दोष पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार