अमरोहा : महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर गांव में शराब एवं जुआ बंद कराने की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब एवं जुए का कारोबार लगातार अपने पूरे शबाब पर चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा कोतवाली पहुंचकर गांव में शराब एवं जुआ बंद कराने की मांग करते हुए प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की। हसनपुर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब एवं जुए का कारोबार लगातार अपने पूरे शबाब पर चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा कोतवाली पहुंचकर गांव में शराब एवं जुआ बंद कराने की मांग करते हुए प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर 4 में नशे के कारोबारियों द्वारा पुलिस से बेखौफ होकर लगातार अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है और इसी के साथ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ भी खिलाया जा रहा है। इन दोनों की लत लगने के कारण ग्रामीण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट करते हैं और घरों का सामान बेचकर जुआ भी खेलते हैं।

सोमवार को करनखाल एवं शाहपुर की महिलाएं एकत्र होकर कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक पी के चौहान से मुलाकात कर गांव में शराब एवं जुआं को पूर्णता बंद करने की मांग की। महिलाओं ने पुलिस पर नशे एवं जुए के कारोबारियों के साथ सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान कमलेश, सुनीता, सर्वेश, दयावती, विद्या, कुसुम, राजवती, राजबाला, चंद्रकला ,राजो, नन्ही, कमलेश आदि महिलाएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार