तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। इन कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा, बिल तो बनते बिगड़ते रहते हैं, फिर वापस आ जाएंगे। इसके …

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। इन कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा, बिल तो बनते बिगड़ते रहते हैं, फिर वापस आ जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का दिल बड़ा है, जो उन्होंने बिला और राष्ट्र में राष्ट्र का चुनाव किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ”इस बिल का साल 2022 में होने विधानसभा चुनाव से कोई लेना देना नहीं हैं। सीएम योगी तारीफ करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ का कोई तोड़ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप अच्छी तरह से जानते हैं कि कुछ तथाकथित किसानों के अपवित्र गठजोड़ ने पाकिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे। ऐसे में मोदी जी और भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। बिल तो बनते रहते हैं बिगड़ते रहते हैं वापस आ जाएंगे दोबारा बन जाएंगे कोई देर नहीं लगती है”।

यह भी पढ़ें:-मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- डीएम अरुण कुमार

साक्षी महराज ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मोदी ने बड़े दिल का परिचय दिया जो इन कृषि कानून और राष्ट्र में से राष्ट्र का चुनाव किया और जिनके मंसूबे गलत थे उनके इरादों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें:-विनोद तावड़े को नियुक्त किया गया भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव, भारती घोष, शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

संबंधित समाचार