झांसी: ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर की भिड़ंत, दो की मौत, कई घायल
झांसी। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लड़की की शादी संपन्न कर रविवार को वापस लौट रहे घरातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की डंपर के साथ हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि जिले के सीमा क्षेत्र से …
झांसी। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लड़की की शादी संपन्न कर रविवार को वापस लौट रहे घरातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की डंपर के साथ हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि जिले के सीमा क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश के दिनारा थाना के ग्राम अलगी से मुकेश झा अपनी लड़की की शादी करने बबीना के शास्त्री नगर आये थे।
लड़की की शादी संपन्न करने के बाद आज सुबह ट्रैक्टर- ट्राली से वापस रिश्तेदारों व परिजनों के साथ अपने घर जा रहे थे। वहीं, बिजौली चौकी क्षेत्र में ललितपुर रक्सा हाईवे पर दुर्गापुर पल के पास डम्पर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से ट्रैक्टर और ट्राली दोनों ही सड़क पर पलट गये। दुर्घटना में लड़की के दादा और छोटी दादी की मौके पर ही मौत हो गयी।
पढ़ें: रायबरेली: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
घटना की सूचना पर विजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर सभी घायलों को पुलिस की जीप में भरकर इलाज के लिये मेडिकल भेजा। पुलिस ने बताया कि जनपद शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में रहने वाले रामसेवक (87) पुत्र गनपत और कुंती (77) पत्नी आशाराम की मौके ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। वहीं, मृतक और घायल सभी एक ही गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडीकल परीक्षण के लिये भेज दिये।
वहीं, पुलिस की ओर से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। डम्पर चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक लड़की के दादा व छोटी दादी बताई जा रही है। जबकि लड़की के चाचा रामकिशन व पिता मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में राशि झा, सोनम , पान कुंवर , सुनीता , रामवती, मुकेश, जय देवी, कौशल, अंगूरी, सुखदेवी, विशाल, मुन्नी,उर्मिला, वर्षा व पुख्खन आदि शामिल हैं।
