लखनऊ: योगी-मोदी की तस्वीर पर सपा-भाजपा में खूब चले तंज भरे तीर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की रविवार को गुफ्तगू करते तस्वीरों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में खूब तंज भरे तीर चले। इसकी शुरुआत दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे योगी के तस्वीर वाले उस ट्वीट से हुई। जिसमें उन्होंने मोदी के साथ गुफ्तगू करते अपनी दो …

लखनऊ। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की रविवार को गुफ्तगू करते तस्वीरों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में खूब तंज भरे तीर चले। इसकी शुरुआत दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे योगी के तस्वीर वाले उस ट्वीट से हुई। जिसमें उन्होंने मोदी के साथ गुफ्तगू करते अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। मोदी, एक तस्वीर में योगी के कंधे पर हाथ रखकर बात करते हुये गलियारे से गुजरते हुये नजर आ रहे हैं।

 

इन तस्वीरों के साथ योगी ने एक हिंदी कविता की चंद पंक्तियों का जिक्र करते हुये लिखा, “हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।  उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी पुलिस महानिदेशकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये बीते दो दिनों से लखनऊ में हैं। इस दौरान योगी से हुयी उनकी मुलाकात की तस्वारें सोशल मीडिया पर साझा हुई। इसके कुछ समय बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल से योगी के इस ट्वीट को साझा किया गया।

पढ़ें: सुल्तानपुर में अब चार घंटे में मिलेगी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

इसपर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी-मोदी की तस्वीर का जिक्र किये बिना ही शायराना अंदाज में ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “दुनिया की ख़ातिर, सियासत में कभी यूं भी करना पड़ता है,

बेमन से कंधे पर रख हाथ, कुछ क़दम संग चलना पड़ता है। इसके जवाब में प्रदेश भाजपा ने अखिलेश का एक पुराना वीडियो साझा किया। जिसमें पार्टी के अंदरूनी घमासान के दौरान वह गुस्से में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से माइक छीनते दिख रहे हैं।

अखिलेश के ट्वीट को टैग करते हुये प्रदेश भाजपा ने इस वीडियो के साथ लिखा, “गद्दी छीनने के लिए सियासत में पार्टी को यूं भी हथियाना पड़ता है, पिता-चाचा जो भी हो, उसको धकियाना पड़ता है। उन्हें इस वाकये को याद दिलाते हुये यह भी लिखा गया “समझ गए न किसकी बात हो रही है ? याद है न, कहीं भूले तो नहीं ?” इन दोनों ट्वीट पर सपा और भाजपा के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों वीडियो और शेरो शायरी के साथ एक दूसरे पर जमकर तंज भरे हमले तेज कर दिये।

संबंधित समाचार