फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक कार हादसे का शिकार हो गयी। कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार की ट्रॉला के साथ हुई टक्कर में आठ लोग घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्पताल …
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक कार हादसे का शिकार हो गयी। कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार की ट्रॉला के साथ हुई टक्कर में आठ लोग घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सभी घायल कन्नौज के रहने वाले हैं, जो अहमदाबाद से लौट रहे थे। वहीं, दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कन्नौज जिले के नगला पंचमुख का एक परिवार किसी काम से अहमदाबाद गया था। शनिवार देर रात ये लोग कार से लौट रहे थे।
पढ़ें: अखिलेश यादव ने दी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
जानकारी अनुसार कार में कुल 10 लोग सवार थे। कार जैसे ही एक्सप्रेस-वे पर मटसेना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी छीपनी के पास पहुंची। तभी एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रॉला से पीछे से भिड़ गई। हादसे की जानकारी किसी ने मटसेना थाना पुलिस और यूपीडा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को आगरा रेफर कर दिया गया।
वहीं, अन्य सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया ने बताया कि यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो कि नगला पंचमुख कन्नौज जा रहे थे। कार पीछे से खड़े ट्रॉला में टकराई है। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं।
