हरदोई: सरसों के खेत में पड़ा मिला किसान का शव, मचा हड़कंप
माधौगंज (हरदोई)। जिले के ग्राम गौतरा में रविवार की शाम किसान का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। खबर जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं मामले में मृतक के भाई श्रीकान्त अवस्थी ने बताया कि उनका छोटा भाई अमरनाथ अवस्थी उर्फ भूरे घर से खेत जाने के लिए निकले थे। देर …
माधौगंज (हरदोई)। जिले के ग्राम गौतरा में रविवार की शाम किसान का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। खबर जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। वहीं मामले में मृतक के भाई श्रीकान्त अवस्थी ने बताया कि उनका छोटा भाई अमरनाथ अवस्थी उर्फ भूरे घर से खेत जाने के लिए निकले थे।
देर शाम तक घर वापस न आने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो उनका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजन मामले को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं। जानकारी अनुसार मृतक का कोई संतान नहीं है।
पढ़ें: झांसी: कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा पत्र जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली यात्रा
मृतक किसान की पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि किसान साईकिल से जानवरों के लिए घास लेने गया था और वहीं खेत में शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच की जाएगी।
हरदोई: न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बाबा की बिगड़ी सेहत, जानें क्या है मामला?
योगीराज में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि साधु-संतों का भी सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। दबंगों ने न सिर्फ बाबा को मारा-पीटा बल्कि उन्होंने उनके आश्रम में आग भी लगा दी। पीड़ित बाबा योगी के दरबार में भी गए लेकिन उन्हें न्याय नही मिला, ऐसे में निराश होकर बाबा ने कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
यह भी पढ़ें: छलावा नहीं, कृषि कानूनों का समूल नाश होना चाहिए: प्रियंका गांधी
