पीलीभीत: पंचायत भवन निर्माण में मानक से समझौत, हो रहा दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग
अमरिया। ग्राम पंचायत तुमड़िया में दोयम ईंटों का पंचायत भवन निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है। तहसील अमरिया क्षेत्र के निकट विकासखंड अमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़िया में निर्माणाधीन पंचायत भवन में धड़ल्ले से पीले ईंट और मानक के विपरीत घटिया मसाले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मालूम हो ग्राम प्रधान की …
अमरिया। ग्राम पंचायत तुमड़िया में दोयम ईंटों का पंचायत भवन निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है। तहसील अमरिया क्षेत्र के निकट विकासखंड अमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़िया में निर्माणाधीन पंचायत भवन में धड़ल्ले से पीले ईंट और मानक के विपरीत घटिया मसाले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मालूम हो ग्राम प्रधान की मिली भगत से निर्माण कराया जा रहा है।बता दें कि पूरे निर्माण में घटिया ईटों के साथ मानक के विपरीत मसाले से निर्माण कराया जा रहा है जिसे कोई अन्य देखरेख करने में लगा है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी कमीशन के चक्कर में घटिया किस्म के ईट व सफेद बालू से निर्माण करवाया जा रहा है।
पंचायत भवन के घटिया निर्माण के बारे में एडीओ पंचायत मोहम्मद राशिद ने बताया कि वह आज पंचायत भवन पर गए थे उन्होंने उस ईंटो का प्रयोग करने को मना किया है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
