बरेली: एक शृंखला शहीदों के नाम कार्यक्रम की बनाई रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ‘एक शृंखला शहीदों के नाम’ कार्यक्रम कराने के लिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। रविवार को पदाधिकारियों की बैठक राजेंद्र नगर में संपन्न हुई। अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा के निवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता गुलाबराय इंटर कॉलेज …

बरेली, अमृत विचार। ‘एक शृंखला शहीदों के नाम’ कार्यक्रम कराने के लिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। रविवार को पदाधिकारियों की बैठक राजेंद्र नगर में संपन्न हुई। अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा के निवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता गुलाबराय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एसपी पांडे ने की। कार्यक्रम में बरेली कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ एसपी मौर्य को बरेली कॉलेज का चीफ प्रॉक्टर बनने पर सम्मानित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में ‘एक शृंखला शहीदों के नाम’ का आयोजन विद्यालयों में छात्रों के मध्य किया जाएगा। इसमें शहीदों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित भाषण व निबंध प्रतियोगिता भी करायी जाएगी।

महाशृंखला 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 14 अगस्त 2022 तक चलेगी। बैठक में निर्णय लिया कि सुरेश बाबू मिश्रा के कहानी संग्रह जंगल का लोकार्पण समारोह रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री रोहित राकेश, शरद कांत शर्मा, दीपांकर गुप्त, डॉ एसके अरोड़ा, गुरविंदर सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, आनंद गौतम, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार