बरेली: प्रोफेसर के साथ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ बाइक के इंश्योरेंस के नाम पर ठगी कर ली गई। ठग ने उनसे अपने एकाउंट में रुपये डलवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेश कुमार चौरसिया …

बरेली, अमृत विचार। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ बाइक के इंश्योरेंस के नाम पर ठगी कर ली गई। ठग ने उनसे अपने एकाउंट में रुपये डलवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वह यूनिवसिर्टी कैंपस में बनी प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। 8 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थीं। उसने बताया कि वह बाइक इश्योरेंस करता है। उनके वाहन के इंश्योरेंस का नवीनीकरण करने की बात कही।

उसकी बातों में आकर प्रोफेसर ने इंश्योरेंस कराने के लिए नौ हजार पांच सौ रुपये उसके बताए खाते में डाल दिए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जांच में पता चला कि ठगी करने वाला पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है, उसका नाम अमित सिंह है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार