राजधानी में लाइव सर्विलांस से होगी टीईटी की निगरानी
लखनऊ। 28 नवंबर को दो पालियों में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पहली बार लाइव सर्विलांस होगा। लाइव सर्विलांस और सीसीटीवी से परीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों की निगरानी राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। ठीक उसी प्रकार जैसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में …
लखनऊ। 28 नवंबर को दो पालियों में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पहली बार लाइव सर्विलांस होगा। लाइव सर्विलांस और सीसीटीवी से परीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों की निगरानी राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। ठीक उसी प्रकार जैसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में किया गया था।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की भी ऐसे ही वेबकास्टिंग होती है। परीक्षा की निगरानी के लिए एसटीएफ और एलआईयू को भी लगाया गया है। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल या स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले प्रश्नपुस्तिकाओं के पैकेट खोले जाएंगे। पैकेट खोलने और परीक्षा के बाद उसकी पैकिंग/सीलिंग की वीडियोग्राफी कराकर उसकी सीडी भेजी जाएगी।
30 अभ्यर्थियों पर दो कक्षनिरीक्षक होंगे तैनात
प्रत्येक 30 अभ्यर्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक होंगे, लेकिन किसी भी कक्ष में इनकी संख्या दो से कम नहीं होगी, भले ही अभ्यर्थी 30 से कम हों। वहीं ओएमआर शीट पर अशुद्ध लिखने के बाद सफेदा या व्हाइटनर का प्रयोग नहीं करना होगा। ऐसा होने पर ओएमआर शीट निरस्त कर दी जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी सादी ओएमआर शीट जमा करता है तो कक्ष निरीक्षक उसे अभ्यर्थी से क्रास करा देंगे।
‘आम आदमा पार्टी’ लखनऊ में निकालेगी तिरंगा यात्रा
प्रापर्टी व अन्य बचत योजनाओं के नाम पर आम आदमी के करोड़ों रुपये का निवेश डकारने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि आप के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12:30 बजे लोहिया पार्क गोमती नगर से सेबी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का मकसद उन तमाम कंपनियों की कारगुजारियों के प्रति सोई हुयी सरकार को जगाना है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-‘आप आदमा पार्टी’ लखनऊ में निकालेगी तिरंगा यात्रा
