लखनऊ: शादी समारोह में डीजे की धुन को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी के मुताबिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस के दौरान कुछ लड़के आपस मे भिड़ गए और उनमें जमकर लात घूसे चलने लगे। इस दौरान इलाके में …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी के मुताबिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस के दौरान कुछ लड़के आपस मे भिड़ गए और उनमें जमकर लात घूसे चलने लगे। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं शादी समारोह में शामिल महिलाओं से भी मारपीट होने की सूचना है।

इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तबतक मारपीट करने वाले भाग निकले। वहीं पुलिस शादी समारोह में मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना राजधानी के सआदतगंज इलाके खंजर वाला तकिया मोहल्ले का है।

जानकारी के अनुसार राजधानी के सआदतगंज इलाके से बारात ठाकुरगंज गई थी। ठाकुरगंज के कैम्पवेल रोड स्थित अमन मैरिज लान में बारात को ठहराया गया था। जैसे ही बारात द्वारपूजा के लिए निकली तभी डीजे पर डांस शुरू हो गया। इस दौरान फरमाइशी गाने बजाने को लेकर घराती-बाराती पक्ष के युवकों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान बारात के जिम्मेदार लोग उन्हें समझाने के लिए जब पहुंचे तबतक मारपीट शुरू हो गयी।

दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर जबतक मौके पर पुलिस पहुंची तबतक मामला शांत हो गया था।वहीं ठाकुरगंज इलाके के इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने मामला की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ बाहरी लड़के शादी समारोह में घुसकर डीजे पर जबरन डांस करने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर नौजवानों से की ये बड़ी अपील, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार