हरदोई में 40 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा, लगभग 25 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रविवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पच्चीस हजार के लगभग अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि 28 नवंबर को जिले में टीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए 25 …

हरदोई। रविवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पच्चीस हजार के लगभग अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि 28 नवंबर को जिले में टीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 15 हजार एक सौ 51 अभ्यार्थी भाग लेंगे।

यह परीक्षा प्रातः 10:00 से 12:30 तक आयोजित की जाएगी। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 9 हजार 4 सौ 5 अभ्यर्थी दोपहर 2:30 से 5:00 तक परीक्षा देंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी तैनात रहेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए जिले में इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

उधर तकनीकी समस्या के चलते अभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण अभ्यर्थियों में हड़बड़ी की स्थिति बनी हुई है। नगर के तमाम कोचिंग सेंटर पर इन दिनों अभ्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहता है जिले में 25 हजार के लगभग अभ्यार्थी टीटी में अपनी भाग्य आजमाआएंगे।

सर्वोदय आश्रम में किया गया औषधीय पौध-रोपण

जड़ी-बूटियों से जिंदगी में खुशहाली लाएं, घर के आंगन में औषधीय पौधशाला बनाए। सर्वोदय आश्रम में मिशन आरोग्यकार के तहत औषधीय पौध रोपे गए। आश्रम के परिसर में वरिष्ठ आईएएस अशोक कुमार शुक्ला ने औषधीय पौध रोपण किया। उन्होंने कहा हरे-भरे पौधे लगा कर पृथ्वी का श्रंगार किया जा सकता है। खुशहाल जिंदगी के लिए जड़ी-बूटी बेहद ज़रूरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-हरदोई: सर्वोदय आश्रम में किया गया औषधीय पौध-रोपण

संबंधित समाचार