बीएड की 90 हजार सीटें खाली, लविवि ने जारी किया ब्योरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-23 सत्र में प्रवेश के लिए तमाम कोशिशों के बाद भी 90 हजार से अधिक सीटें खाली रह गयी हैं। जबकि कोरोना काल के चलते इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए अधिक से अधिक केन्द्रों की स्थापना की गयी थी, बावजूद उसके बीएड अभ्यर्थी उतनी …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-23 सत्र में प्रवेश के लिए तमाम कोशिशों के बाद भी 90 हजार से अधिक सीटें खाली रह गयी हैं। जबकि कोरोना काल के चलते इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए अधिक से अधिक केन्द्रों की स्थापना की गयी थी, बावजूद उसके बीएड अभ्यर्थी उतनी संख्या में नहीं हो पाये जिससे सभी सीटे भरी जा सकें। हालांकि इस बार इस वर्ष 5,91,305 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,33,457 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 20 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया गया। जबकि पिछले वर्ष 3,57,701 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे परीक्षा परिणाम घोषित करने में 27 दिनों का समय लगा था।

सरकारी कॉलेजों की अधिक चाहत

अधिकारियों ने बताया कम फीस के चक्कर में काफी संख्या में अभ्यार्थियों की चाहत सरकारी कॉलेजों को लेकर होती है, लेकिन सरकारी कॉलेजों में सीटें पहले ही भर जाती हैं। वहीं निजी कॉलेजों में फीस अधिक होती है इसलिए यहां सीटें खाली रह जाती हैं।

यह भी पढ़ें:-उद्यमियों की समस्याओं का किया जाए त्वरित समाधान : सहगल

2021 में इस तरह चली काउंसलिंग और भरी गई सीटें

  • काउन्सिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित महाविद्यालय 2503 2512
  • महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु उपलब्ध स्थान 252615 253513
  • प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या 431904 591305
  • पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 209190 283750
  • प्रवेशित अभ्यर्थियों की संख्या 183892 232757
  • रिक्त सीटों की संख्या 68783 20756

    प्रवेश परीक्षा के लिए पर्याप्त परीक्षा केन्द्रों के साथ पूरी तैयारी की गयी थी, परीक्षा परिणाम तैयार करने में पूर्ण शुचिता व सावधानी बरती गई जिसे लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद अगर सभी परीक्षार्थी काउंसलिंग में शामिल होते तो सीटे भरना कोई बड़ी बात नहीं थी…प्रोफेसर अमिता वाजपेयी बीएड प्रवेश समन्वयक।

संबंधित समाचार