बरेली: संविदाकर्मी बोले- मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। बिजली संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मांगी गईं तो वह किसानों की तरह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि मांगें पूरी नहीं हो जाने तक वह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। वही, लगातार विरोध प्रदर्शन की वजह से शहर में कभी भी अंधेरा छा सकता …
बरेली, अमृत विचार। बिजली संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मांगी गईं तो वह किसानों की तरह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि मांगें पूरी नहीं हो जाने तक वह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। वही, लगातार विरोध प्रदर्शन की वजह से शहर में कभी भी अंधेरा छा सकता है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता से संविदा कर्मचारियों की वार्ता भी विफल रही।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया के नेतृत्व में मुख्य अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल बरेली पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि बकाया वेतन, हटे हुए संविदा कर्मचारी/मृतक आश्रित कर्मचारियों को पुनः कार्य पर वापस लेना, दुर्घटनाग्रस्त/कोविड-19 के तहत बीमारी के इलाज में खर्च की बीमा धनराशि, अप्रैल 2019 से अब तक कर्मचारियों के यूनिफॉर्म की धनराशि, ईपीएफ में गबन का रुपया तथा पहचानपत्र एवं सुरक्षा उपकरण आदि मांगों को अतिशीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कार्यबहिष्कार अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा। सोमवार को अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया मगर उसमें भी कोई हल नहीं निकलने से कर्मचारियों में रोष है।
आधे शहर में रातभर गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बिजली के पोल और कई पेड़ इसमें रुकावट बन रहे हैं। बिजली के पोल हटाने के साथ ही वहां लगे पेड़ों को ट्रांसलोकेट के दौरान रात में कई इलाकों में बिजली गुल रही। रविवार की रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक रामपुर गार्डन, शाहमतगंज, शाहदाना, सेटेलाइट, विकास भवन रोड, खुर्रम गौटिया, शास्त्री मार्केट, माधोबाड़ी, पुराना शहर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। रात के समय बिजली न होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
