सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन में मनाया गया 13वां वार्षिक अधिवेशन, उठी ये मांग…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को 13वां वार्षिक अधिवेशन सहकारिता भवन के सभागार में मनाया। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के इस कार्यक्रम पर प्रदेश के सेवानिवृत्त पूर्व मुख्य सचिव शंभूनाथ बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री के स्थानीय प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी सहित शासन के कई अधिकारी भी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को 13वां वार्षिक अधिवेशन सहकारिता भवन के सभागार में मनाया। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के इस कार्यक्रम पर प्रदेश के सेवानिवृत्त पूर्व मुख्य सचिव शंभूनाथ बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री के स्थानीय प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी सहित शासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहें।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक श्याम सुंदर अग्निहोत्री और पीके शर्मा की अध्यक्षता में संपंन एसोसिशन के 13वें अधिवेशन में अब तक की गई कार्यवाही का अनुमोदन दिया गया। साथ ही पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान की दिशा में 11 सूत्री मांगों को लेकर सार्थक परिणाम न मिलने पर शासन की उदासीनता के प्रति क्षोभ व्यक्त किया गया और समस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किए जाने के लिए शासन से मांग की जाए।
इसके अतिरिक्त यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि एसोसिएशन द्वारा एक आक्सीजन कंसेंट्रेटर क्रय किए जाने और दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक सहयोग दिए जाने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त फंड बनाया जाए, जिसकी प्रक्रिया कार्य समिति द्वारा निर्धारित की जाए। इससे पहले एसोसिएशन के संरक्षक श्याम सुंदर अग्निहोत्री द्वारा अतिथियों के सम्मान से शुरू हुआ। पेंशनर्स परिकल्प 2021 नामक पत्रिका के साथ ही संरक्षक सहित 80 साल की आयु प्राप्त करने वाले पेंशनर्स का सम्मान हुआ। साथ ही पेंशनर छत्रम, पेंशनर गौरव और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान क्रमश: श्याम सुंदर अग्निहोत्री, पीके शर्मा और एसके बाजपेई को दिया गया।
पढ़ें- बीएड की 90 हजार सीटें खाली, लविवि ने जारी किया ब्योरा
अधिवेशन के द्वितीय सत्र में एसोसिएशन के सचिव द्वारा प्रस्ताव और कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जनवरी 2020 से जून 2021 के मध्य देय महंगाई राहत के एरियर का भुगतान, जुलाई, 2021 से देय महंगाई राहत की किश्त का शासनादेश और चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति में उत्पन्न की जा रही अनावश्यक अड़चनों के प्रति आम सभा द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए शासनादेश निर्गत किए जाने और चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के लिए पुरजोर मांग की गई और सचिव व कोषाध्यक्ष के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिवाकर त्रिपाठी सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके शर्मा, उपाध्यक्ष आरएस ओझा और आनंद प्रकाश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
