भारतीय किसान यूनियन ने कहा- धान के भुगतान में हो रहा है घोटाला
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने आज आरोप लगाया कि हरियाणा में किसानों से खरीदे गये धान के भुगतान में घोटाला हो रहा है। यूनियन के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार बैंस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी …
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने आज आरोप लगाया कि हरियाणा में किसानों से खरीदे गये धान के भुगतान में घोटाला हो रहा है। यूनियन के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार बैंस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काफी किसानों की पेमेंट नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस प्राइवेट एजेंसी को किसानों के खाते में पेमेंट करने के लिए पैसा दिया जाता है वह उस रकम से मोटे ब्याज का फायदा उठाने के चक्कर में पेमेंट लेेट कर रहे हैं, दूसरी तरफ किसान बैंक रिण के ब्याज देते रहे जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
पत्र में उदाहरण के तौर पर मामूमाजरा गांव के एक किसान का उदाहरण दिया गया है जिनका अक्तूबर में कुरुक्षेत्र की ठोल मेंडी में सरकार को बेचे धान का पौने पांच लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं किया गया जबकि बाद में बेचे धान का 3600 रुपये का भुगतान किया गया है।
पत्र के अनुसार इस किसान ने जिले के तमाम उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है, दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, कृषि मंत्री, उप मुख्यमंत्री से संपर्क कर रहा है पर भुगतान नहीं हो रहा। यूनियन ने मुख्यमंत्री से मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द हल करने और प्रदेश के सभी किसानों के धान का बकाया भुगतान करवाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें
