बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
बाराबंकी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जब कि एक की हालत गम्भीर है। हादसा सोमवार देर रात थाना लोनीकटरा के त्रिवेदीगंज चौराहे के पास हाईवे पर हुआ। कोतवाली हैदरगढ़ के पोखरा का सोनू गौतम (25) पुत्र बृजमोहन थाना लोनीकटरा के भिखारीपुर गांव में मामा शिवबरन के यहां …
बाराबंकी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जब कि एक की हालत गम्भीर है। हादसा सोमवार देर रात थाना लोनीकटरा के त्रिवेदीगंज चौराहे के पास हाईवे पर हुआ। कोतवाली हैदरगढ़ के पोखरा का सोनू गौतम (25) पुत्र बृजमोहन थाना लोनीकटरा के भिखारीपुर गांव में मामा शिवबरन के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
देर रात भिखारीपुर निवासी करन (25) पुत्र भुल्लन व सोहनलाल के साथ मंगलपुर जाने के लिए बाइक से निकले थे। हाईवे पर चढ़ते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सोनू व करन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गम्भीर रूप से घायल सोहनलाल को सीएचसी त्रिवेदीगंज से ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा राम किशन राना का कहना है कि मतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
सोमवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले सूरतगंज ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डाक के माध्यम से भेजा। सदस्यों की मांग थी कि पंचायती राज व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग होते हुए भी क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेक्षित हैं। ऐसे में उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति अधिकार दिए जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-जल्द रखी जाएगी नव्य अयोध्या की आधारशिला, संघ प्रमुख का दौरा अब दिखा रहा रंग
