बाराबंकी: चौकीदार की पिटाई कर बदमाशों ने लूटा लैपटॉप व 20 हजार नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना सतरिख के अन्तर्गत बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक अस्पताल के चौकीदार की पिटाई कर वहां पर रखे एक कीमती लैपटॉप व 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गये। मंगलवार सुबह अस्पताल के संचालक डॉ. प्रभाकर चौधरी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना सतरिख में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल …

बाराबंकी। थाना सतरिख के अन्तर्गत बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक अस्पताल के चौकीदार की पिटाई कर वहां पर रखे एक कीमती लैपटॉप व 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गये। मंगलवार सुबह अस्पताल के संचालक डॉ. प्रभाकर चौधरी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना सतरिख में तहरीर दी है।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख क्षेत्र के बाराबंकी मार्ग पर स्वास्तिक अस्पताल स्थित है। रात को अस्पताल संचालक प्रभाकर चौधरी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर सोने चले गये। अस्पताल में कुछ स्टॉफ कर्मियों के अलावा देख रेख के लिये सुरक्षागार्ड आदर्श कुमार मौजूद था।

आदर्श के अनुसार, देर रात करीब 2:30 बजे तीन अज्ञात बदमाश मेरे पास आये और मेरी पिटाई कर अस्पताल में रखा कीमती लैपटॉप और रिसेप्शन काउंटर में रखा 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गये। उक्त घटना के समय अन्य स्टॉफ कर्मी अन्दर ही कमरे में मौजूद थे। लेकिन उनको भी इस घटना की कानो-कान खबर नहीं हुई है।

बदमाशों के भाग जाने के बाद सुरक्षा गार्ड आदर्श कुमार ने उक्त घटना कुछ दूरी पर सो रहे स्टॉफ कर्मियों को न बताकर सीधे दूसरी मंजिल पर गया और अस्पताल संचालक डॉ. प्रभाकर चौधरी को जगा करके सारी घटना की जानकारी की। डॉ. चौधरी ने पहले सारा मामला समझा उसके बाद उन्होंने उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी सतरिख को दी।

सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी सतरिख का कहना था कि उक्त मामले की तहरीर मिली है सुरक्षा गार्ड को शंका के आधार पर पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस घटना की सारी हकीकत सामने आ जायेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकालकर बखानी सरकार की उपलब्धियां

संबंधित समाचार