बरेली: प्रदर्शन के छठे दिन संविदा कर्मियों से वार्ता करने पहुंचे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के छठे दिन अधिकारी उनसे वार्ता करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वही, मंगलवार को सपा नेता अनुराग सिंह नीटू भी …

बरेली, अमृत विचार। संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के छठे दिन अधिकारी उनसे वार्ता करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वही, मंगलवार को सपा नेता अनुराग सिंह नीटू भी बिजली संविदा कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया के नेतृत्व में मुख्य अभियंता कार्यालय पर सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान अधीक्षण अभियंता तारिक जलील और विकास सिंगल ने संविदा कर्मचारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि कंपनी से बात करने के बाद उनकी मांगें मानी जाएं।

कर्मचारियों के समर्थन में सपा नेता अनुराग सिंह नीटू ने कहा कि वह उनकी मांगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखेंगे। जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि अगर समय रहते मुख्य अभियंता हमारी 11 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं करते हैं तो यह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष रेहान खान व डीसी मौर्या ने कहा कि समय रहते हमारी समस्याओं का समाधान करा दिया जाए अन्यथा हम लोग सड़क से लेकर कोर्ट तक संघर्ष को तैयार हैं।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री राहुल शर्मा, जिला संयुक्त मंत्री शाहिद अली बंटी ने कहा कि कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर जिलेभर के तमाम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार