बरेली: विश्वविद्यालय में दिसंबर में होगी एथेलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट
बरेली, अमृत विचार। दो वर्ष के अंतराल के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मंगलवार को अंतर्महाविद्यालयी एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट की तिथियां निर्धारित कर दीं। 13 से 15 दिसंबर तक दौड़, कूद, भाला फेंक समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग …
बरेली, अमृत विचार। दो वर्ष के अंतराल के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मंगलवार को अंतर्महाविद्यालयी एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट की तिथियां निर्धारित कर दीं। 13 से 15 दिसंबर तक दौड़, कूद, भाला फेंक समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाविद्यालयों के छात्रों को 8 दिसंबर तक आवेदन करने होंगे। सभी खिलाड़ियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट व वैक्सीन प्रमाण पत्र देना होगा। ओलंपिक में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते इस बार अधिक संख्या में खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा समिति के क्रीड़ा सचिव डा. आलोक श्रीवास्वत ने बताया कि वर्ष 2019 में स्पोर्ट्स मीट्स का आयोजन किया गया था। उसके बाद कोरोना की वजह से 2020 में खेल नहीं हुए। एआईयू की अनुमति मिलने के बाद स्पोर्ट्स मीट्स का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं यानी महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का एआईयू से क्वालीफाई होना आवश्यक है।
स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा लेने के नियम भी जारी कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य है। टीमों को अपने साथ झंडा, ताला और गरम बिस्तर लाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय में केवल ठहरने के लिए बिस्तर का इंतजाम किया जाएगा। पेमेंट करने पर टेंट से बिस्तर उपलब्ध कराये जाएंगे। टीम के अनुशासन के लिए मैनेजर व कोच का खिलाड़ियों के साथ ठहरना अनिवार्य होगा। सभी खिलाड़ियों की आयु (1 जुलाई 2021 ) 17 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
