लखनऊ: कोरोना टीकाकरण की पहली डोज वालों को नहीं मिल रहा सरसों का तेल, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी है लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही जारी है। मलिहाबाद क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लेने वाले व्यक्ति को साथ में एक पैकेट सरसों का ​तेल दिया जाना है, लेकिन हकीकत में ये है तेल लोगों को नहीं दिया …

लखनऊ। कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी है लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही जारी है। मलिहाबाद क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लेने वाले व्यक्ति को साथ में एक पैकेट सरसों का ​तेल दिया जाना है, लेकिन हकीकत में ये है तेल लोगों को नहीं दिया जा रहा है।

इस संबंध में टीका लगवाने वालों से जब बात की गयी तो उन्होंने ऐसी किसी योजना की जानकारी से इनकार कर दिया। गुरूवार को स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज पर एक लीटर कच्ची घानी तेल देने की शुरुआत हुई थी। लोगों को टीके तो लगाए जा रहे थे लेकिन उन्हें तेल का पैकेट नहीं दिया जा रहा था। इस बारे में कैंप कर्मचारियों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया पहली डोज़ के हर व्यक्ति को तेल दिया जा रहा है। जबकि कैम्प में मौजूद टीकाकरण कराने वाले लोगों की सूची जब इन सभी व्यक्तियों से फ़ोन द्वारा जानकारी ली गई तो काफी नम्बर सेवा में मौजूद नही मिले। जबकि टीकाकरण की लिस्ट में दर्ज फुरकान नाम के युवक से बात की गई तो उन्होंने बताया की अभी तक टीकाकरण नही करवाया है।

पढ़ें-लखनऊ: बीबीएयू प्रवेश परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान हुए छात्र

नियाज निवासी मुजासा ने बताया कि मैंने अभी तक टीका अभी नहीं लिया है, तो तेल कहा से मिलेगा। इसी तरह श्याम किशोर निवासी भुलसी का कहना है कि काफी दिन पहले मेरे द्वारा टिकाकरण करवाया गया था तबियत खराब होने के कारण अभी तक दूसरी डोज़ नही लगवाई है। जबकि मंगलवार को सीएचसी पर लगे टीकाकरण कैम्प में इन सभी लोगो का नाम पहली डोज़ की सूची में दर्ज है। जिससे साफ जाहिर है कि पहली डोज में मिलने वाले तेल में बड़ा घपला हो रहा है।

वहीं संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक का कहना है। मुझे इस बारे में जानकारी नही है कर्मचारियों द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो कार्यवाही की जाएगी जबकि कितनी मात्रा में तेल उनको मिला इसका जवाब भी उनके पास सही सही नही मिला फ़ोन पर कर्मचारियों से पूछते नज़र आये। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों की निगरानी में 4960 लीटर तेल दिया जा चुका है ।

संबंधित समाचार