महाराष्ट्र: गाड़ी पर ‘नंबर प्लेट’ ना होने पर ओवैसी के चालक ने भरा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पुलिस ने ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर ‘नंबर प्लेट’ नहीं होने के मामले में उनके चालक पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी वाहन से ओवैसी महाराष्ट्र के सोलापुर शहर आए थे। अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब ओवैसी सोलापुर में एक कार्यक्रम में …

मुंबई। पुलिस ने ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर ‘नंबर प्लेट’ नहीं होने के मामले में उनके चालक पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी वाहन से ओवैसी महाराष्ट्र के सोलापुर शहर आए थे। अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब ओवैसी सोलापुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी, तेलंगाना के हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सासंद हैं। अधिकारी ने बताया कि ओवैसी की गाड़ी एसयूवी के चालक पर जुर्माना लगाने वाले पुलिस कर्मी को स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बाद में पांच हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया।

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी एक एसयूवी गाड़ी में सोलापुर के सदर बाजार इलाके स्थित सरकारी अतिथि गृह पहुंचे और आराम करने चले गए। मौके पर तैनात पुलिस निरीक्षक रमेश चिंतानकीडी ने पाया कि नेता की कार पर आगे के हिस्से में ‘नंबर प्लेट’ नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि चिंतानकीडी ने फिर ओवैसी के वाहन चालक को ‘नंबर प्लेट’ ना होने के लिए 200 रुपये जुर्माना देने को कहा।

इसके बाद कुछ समर्थक अतिथि गृह के बाहर एकत्रित हो गए और फिर कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। यातायात पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत वाबले ने फिर चालक से 200 रुपये जुर्माना लिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद, सोलापुर के पुलिस आयुक्त हरीश बैजल ने एपीआई चिंतानकिडी को उनकी कार्रवाई के लिए 5,000 रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।

यह भी पढ़े-

मंत्री नरोत्तम बोले- दिग्विजय के खिलाफ सोनिया गांधी जारी न कर दें फतवा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका