मिर्जापुर: सामूहिक दुष्कर्म एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया बाजार स्थित जीप स्टैंड से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपरहण कर …

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया बाजार स्थित जीप स्टैंड से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपरहण कर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजकुमार निवासी देवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुष्कर्म आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था कि पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में युवती ने थाने में तहरीर देकर दो लोगोंं के विरुद्ध अपहरण कर मध्यप्रदेश ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।

पुलिस ने इस संबंध में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने स्थापित किए नए ​कीर्तिमान : आशुतोष टण्डन

साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में लखनऊ को 12वां स्थान मिला है जिसे अगले साल तीसरे स्थान पर लाना हमारा लक्ष्य है…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने स्थापित किए नए ​कीर्तिमान: आशुतोष टण्डन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज