अयोध्या: स्विफ्ट व एसयूवी में भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बीकापुर में हाईवे पर दूसरा हादसा हो गया। गुरुवार की सुबह 9 बजे प्रयागराज हाइवे पर एसयूवी और स्विफ्ट डिजायर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर …

अयोध्या। अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बीकापुर में हाईवे पर दूसरा हादसा हो गया। गुरुवार की सुबह 9 बजे प्रयागराज हाइवे पर एसयूवी और स्विफ्ट डिजायर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

वहीं, दुर्घटना में मरने वाले युवकों में एक प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरा अयोध्या का निवासी है। पुलिस ने बताया हादसा कोतवाली बीकापुर के मंगारी के पास हुआ। सड़क दुर्घटना में स्विफ्ट डिजायर वाहन पर सवार हसीब अहमद 65 वर्ष पुत्र हबीब अहमद निवासी आजाद नगर कोतवाली प्रतापगढ़ व महताब आलम उर्फ अरमान 30 वर्ष निवासी नियावा कोतवाली नगर अयोध्या की मौत हुई हैl

पढ़ें: लखनऊ: मुलायम सिंह यादव से मिले रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’

इसके अलावा दूसरे वाहन पर सवार अपर्णा सिंह 35 वर्ष पत्नी आनंद सिंह व आनंद सिंह पुत्र विनय कुमार निवासी जलालपुर अंबेडकर नगर घायल हो गए। इसमें अपर्णा की हालत गंभीर बताई जा रही हैl घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इंस्पेक्टर श्याम सुंदर पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया।

जहांपर तैनात चिकित्सक डॉ एसके मौर्य ने चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद हसीब अहमद और महताब आलम को मृत घोषित कर दिया और अपर्णा सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद गहन चिकित्सा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा आनंद सिंह को हल्की चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया है।

संबंधित समाचार