बाराबंकी: तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 250 ग्राम मार्फीन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी फतेहपुर ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 235 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। वहीं टिकैतनगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 15 ग्राम अवैध मार्फीन पकड़ी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीनों तस्करों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मुखबिर …

बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी फतेहपुर ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 235 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। वहीं टिकैतनगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 15 ग्राम अवैध मार्फीन पकड़ी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीनों तस्करों को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्य ने कस्बे में छापा मारकर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नबीगंज निवासी रियाजुद्दीन पुत्र मो. फारुख व थाना मसौली के ग्राम मस्तान नगर निवासी मस्तान अली पुत्र अब्दुल मन्नान को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान इन दोनो तस्करों के पास से 235 ग्राम मार्फीन बरामद की। वहीं दूसरी तरफ टिकैतनगर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार सुबह कस्बे में स्थित पेट्रोल पम्प के पास मोहल्ला नूरवाफ निवासी दिलदार हुसैन पुत्र नवाब अली को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 ग्राम मार्फीन बरामद की। सभी तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने जेल भेज दिया।
 
दो बदमाश गिरफ्तार, असलहे बरामद

टिकैतनगर प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहों के साथ दो बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनो बदमाशों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह थान प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बे में दो बदमाश अवैध असलहा लेकर घूम रहे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने छापा मारकर थाना टिकैतनगर के ग्राम बद्री का पुरवा निवासी मो. मुस्लिम पुत्र अब्दुल सुभान व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौड़ा निवासी वकील पुत्र शब्बीर को धर दबोचा। तलाषी के दौरान पुलिस ने इन दोनो बदमाशों के पास से दो अवैध असलहे व दो कारतूस बरामद किये।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जैदपुर कस्बे में हुआ मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन

संबंधित समाचार