बूथ की बदौलत भाजपा फिर बनायेगी यूपी में सरकार : रक्षा मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की बदौलत बीजेपी उत्तर प्रदेश में दोबारा बहुमत की सरकार बनायेगी। भाजपा में अवध क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर राजनाथ सिंह ने ग्रास फार्म मैदान पर 15 जिलों के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि …

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की बदौलत बीजेपी उत्तर प्रदेश में दोबारा बहुमत की सरकार बनायेगी। भाजपा में अवध क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर राजनाथ सिंह ने ग्रास फार्म मैदान पर 15 जिलों के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल जनता के सामने वादों की झड़ी लगा देते हैं। उनका लक्ष्य जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हासिल करना होता है।

मगर भाजपा ऐसा कोई वादा नहीं करती जो वह पूरा न कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ऐसी कोई घोषणा भाजपा के संकल्प पत्र में नहीं होनी चाहिये, जिससे पार्टी पूरा न कर सके। साथ ही कहा कि पीएम मोदी के अलावा किसी अन्य पार्टी का कोई नेता इस बात की चिंता नहीं करता है।

पढ़ें: रायबरेलीः मौसम मेहरबान, आलू की होगी बंपर पैदावार

अन्य राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में लोकलुभावन वादों को भी डाल देते हैं, जिन्हें पूरा करना संभव नहीं होता। लखनऊ के सांसद ने कहा कि सीतापुर अध्यात्म की धरती है। सभी तीर्थों को करने के बाद नैमिषारण्य आना जरूरी होता है। ये ऐसी धरती है जहां पर देश की सुरक्षा करने वाले कैप्टन मनोज पाण्डेय का जन्म हुआ। आज वह खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि इस पावन धरती पर भाजपा का बूथ सम्मेलन हो रहा है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा “ आज आप सबकी उमंग उत्साह देखकर अब हमें कोई दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने से रोक नहीं सकता। आप हमारी पार्टी की ताकत और जान हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार