बरेली: विधानसभा चुनाव से पहले खुराफातियों पर होगी कार्रवाई, लिस्ट हो रही तैयार
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही बरेली पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से खुराफातियों पर कार्रवाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक चुनाव सेल का भी गठन कर दिया गया है। एसएसपी रोहित सिंह …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही बरेली पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से खुराफातियों पर कार्रवाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक चुनाव सेल का भी गठन कर दिया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण खुद इस चुनाव सेल की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद समय नहीं बचता और पुलिस फिर उस दौरान चुनाव कराने को लेकर व्यस्त हो जाती है। इसलिए अभी से चुनाव सेल गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार की जा रही है। इस दौरान वहां के खुराफातियों को चिन्हित कर उस इलाके के पुलिसमित्रों से संपर्क कर वहां के खुराफातियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसी के साथ उनकी निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।
खुफियां इकाईयां भी अलर्ट मोड पर
चुनाव की तैयारी को लेकर खुफिया ईकाइयों को भी अलर्ट कर दिया है। सभी को जिले में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने असलाह बेचने और उन्हें बनाने वालों पर भी खास नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए है। अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने में पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पूरी रिपोर्ट बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
