झांसी: सांसद अनुराग शर्मा ने किया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी रेल मंडल के चिकित्सालय में ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने गुरुवार को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। यहां मंडल रेल चिकित्सालय में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में नव संस्थापित “ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट” का उदघाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस परियोजना का क्रियान्वयन जुलाई माह में कोविड महामारी की …
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी रेल मंडल के चिकित्सालय में ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने गुरुवार को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। यहां मंडल रेल चिकित्सालय में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में नव संस्थापित “ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट” का उदघाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस परियोजना का क्रियान्वयन जुलाई माह में कोविड महामारी की दूसरी लहर में मरीजों के लिए हुई ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए किया गया। उद्घाटन समारोह से पूर्व मंडल चिकित्सालय प्रांगण में सांसद एवं मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों की ओर से पौधारोपण किया गया। दूसरी लहर के दौरान हुई मरीजों को ऑक्सीजन की कमी को रेलवे की तरफ से गंभीरता से लेते हुये ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किये गये।
पढ़ें: अयोध्या की तरह मथुरा और काशी का भी होगा निर्णय : महामंडलेश्वर
जिसके फलस्वरूप चिकित्सालय में 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता रखने वाले आक्सीजन प्लांट को स्थापित किया जा सका। वहीं, वर्तमान में 55 बेड को ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव है। जिसमें कोविड और नॉन-कोविड वार्ड शामिल हैं। जिसका भविष्य में आवश्यकतानुसार विस्तार किया जायेगा। इस प्लांट की स्थापना होने से रेलवे चिकित्सालय में रेलवे के अतिरिक्त गैर रेलवे मरीजों को इलाज में ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा का लाभ मिलेगा।
वहीं, ऑक्सीजन प्लांट के लिए सभी आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण व असेंबली रेलवे की ओर से कराया गया है। मंडल चिकित्सालय, झांसी में 205 बेड की क्षमता हैI इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) दिनेश वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अमित सेंगर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश चंद्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र सिंह यादव, डॉ सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
