हरदोई: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कबड्डी में उधरनपुर के बच्चों ने मारी बाजी
हरदोई। जिले की बावन ब्लॉक की न्याय पंचायत बेहटा गोकुल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने गुरुवार को अपने जौहर दिखाए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाहा में किया गया। बावन के बीईओआई पी सिंह व न्याय पंचायत प्रभारी उदय …
हरदोई। जिले की बावन ब्लॉक की न्याय पंचायत बेहटा गोकुल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने गुरुवार को अपने जौहर दिखाए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाहा में किया गया। बावन के बीईओआई पी सिंह व न्याय पंचायत प्रभारी उदय शंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरनपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाहा द्वितीय रहा। प्राथमिक स्तर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर प्रथम, सकाहा द्वितीय रहा। वहीं, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाहा के रामवीर प्रथम और उच्च प्राथमिक बेहटा गोकुल के अरमान द्वितीय, बालिका वर्ग में सोनालिका प्रथम, यासीनपुर की शिवानी द्वितीय, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सकाहा द्वितीय रहा।
पढ़ें: अखिलेश पर भाजपा का तंज, समय से जागे होते तो नहीं होती पीड़ा: सिद्धार्थनाथ
इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बीईओ सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ उनके अंदर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना भी शिक्षक-शिक्षिकाओं का दायित्व बनता है। कार्यक्रम में उदय शंकर मिश्रा, अनुराग, सौरभ दीक्षित, प्रवीण सिंह, बृजेंद्रपाल, अनूप सिंह,महेंद्र पाल सिंह, रश्मि शुक्ला,नरेंद्र मोहन प्रजापति आदि भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
हरदोई: असहाय वृद्ध को खंड शिक्षा अधिकारी ने भेंट की ट्राई साइकिल
नगर में लंबे समय से एक असहाय वृद्ध मोहल्ले व गलियों में घसीट घसीटकर चलने को विवश थे। यह दृश्य इंसानियत को झकझोर देने वाला था। असहाय वृद्ध उम्र के पड़ाव के कारण शारीरिक व मानसिक रूप से असमर्थ हो गए। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की लंबी परंपरा है, लेकिन आधुनिकता की भाग दौड़ में इंसानियत व मानवता के मूल्यों में गिरावट आई है।
