हरदोई: महिला की चेन खींचकर शातिर युवक फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
माधौगंज (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी में किराए के एक मकान में रह रही महिला गुरुवार लगभग दो बजे एलपीएस स्कूल से बच्चे को साथ लेकर जा रही थी। रास्ते में मकान से थोड़ी दूर पहले बाइक सवार शातिर युवक ने गले में पहने सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। घटना के …
माधौगंज (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी में किराए के एक मकान में रह रही महिला गुरुवार लगभग दो बजे एलपीएस स्कूल से बच्चे को साथ लेकर जा रही थी। रास्ते में मकान से थोड़ी दूर पहले बाइक सवार शातिर युवक ने गले में पहने सोने की चेन खींचकर फरार हो गया।
घटना के समय कई लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन युवक फरार होने कामयाब हो गया। जानकारी के अनुसार नीलम नाम की महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पढ़ें: अखिलेश पर भाजपा का तंज, समय से जागे होते तो नहीं होती पीड़ा: सिद्धार्थनाथ
थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी सहित पुलिस कर्मियों ने बिल्हौर कटरा हाईवे मार्ग के किनारे कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इधर, दिनदहाड़े घटना को लेकर कस्बेवासियों में हड़कम्प मच गया है। अधिक जानकारी के लिए और भी पढ़ें…
हरदोई: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कबड्डी में उधरनपुर के बच्चों ने मारी बाजी
जिले की बावन ब्लॉक की न्याय पंचायत बेहटा गोकुल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने गुरुवार को अपने जौहर दिखाए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाहा में किया गया। बावन के बीईओआई पी सिंह व न्याय पंचायत प्रभारी उदय शंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरनपुर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाहा द्वितीय रहा।
