रायबरेलीः एक ही रात में चार जगहों पर हुई चोरी, चोरों ने लाखों का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने बाइकों समेत दो मवेशी व दो ट्रकों से डीजल गायब कर दिया। चोरी की चार घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। चोरी के सभी मामलों की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। बीती रात चोरों ने …

रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने बाइकों समेत दो मवेशी व दो ट्रकों से डीजल गायब कर दिया। चोरी की चार घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। चोरी के सभी मामलों की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। बीती रात चोरों ने कस्बे के कोरिहाई मुहल्ला निवासी हर्ष सोनी तथा निराला नगर मजरे आलमपुर गांव निवासी सुशील कुमार की बाइक उस समय गायब कर दी।

जब बाइक उनके घरों के बाहर खड़ी हुई थी। इसी तरह शोभवापुर गांव स्थित ढ़ाबे पर खड़े दो ट्रकों से चोरों ने डीजल गायब कर दिया। गांव निवासी गुड्डू द्विवेदी ने बताया कि उसने अपने दो ट्रक गांव में ही स्थित शर्मा ढ़ाबा पर खड़े किए थे। चोरो ने ट्रकों से लगभग 50 हजार रुपये कीमत का डीजल गायब कर दिया।

इसी प्रकार पूरे रिसाली मजरे उतरागौरी गांव की रहने वाले सुमन पत्नी भगवान दीन का कहना है कि उसकी दो भैंसे घर के बाहर बंधी थी।चोरों ने रात में भैसे गायब कर दी।चोरी गई भैसों की कीमत लगभग एक लाख रूपये है। चोरी के सभी मामलों में शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दी गई है।

असहाय वृद्ध को खंड शिक्षा अधिकारी ने भेंट की ट्राई साइकिल

नगर में लंबे समय से एक असहाय वृद्घ मोहल्ले व गलियों में घसीट घसीटकर चलने को विवश थे। यह दृश्य इंसानियत को झकझोर देने वाला था। असहाय बुजुर्ग उम्र के पड़ाव के कारण शारीरिक व मानसिक रूप से असमर्थ हो गए। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की लंबी परंपरा है, लेकिन आधुनिकता की भाग दौड़ में इंसानियत व मानवता के मूल्यों में गिरावट आई है। यह भी पढ़ें:-हरदोई: महिला की चेन खींचकर शातिर युवक फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

संबंधित समाचार