रायबरेली: स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर अधिकारी जुटे तैयारियों में…
रायबरेली। जिले के दौरे पर आ रहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के दौरे को लेकर अधिकारी दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईरानी 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। केंद्रीय मंत्री …
रायबरेली। जिले के दौरे पर आ रहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के दौरे को लेकर अधिकारी दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईरानी 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
केंद्रीय मंत्री के जिले में आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद है और जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होने वाली बैठक में सभी लोग अपने-अपने विभागों की योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल हों।
गौरतलब है कि बुधवार को रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं। आने वाले चुनाव को देखते हुए भी स्मृति जुबिन ईरानी का जिला मुख्यालय में आगमन राजनीतिक हलके में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पढ़ें: रायबरेलीः दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों उठाया यह खौफनाक कदम
कांग्रेस का यह चर्चित इलाका पिछले कुछ समय से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से लोगों का ध्यान मौजूदा सरकार खामियों की ओर खींच रहा था। ऐसे में केंद्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री व पड़ोसी जिले अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी का कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी के इलाके में आना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
रायबरेलीः एक ही रात में चार जगहों पर हुई चोरी, चोरों ने लाखों का माल किया पार
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने बाइकों समेत दो मवेशी व दो ट्रकों से डीजल गायब कर दिया। चोरी की चार घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। चोरी के सभी मामलों की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। बीती रात चोरों ने कस्बे के कोरिहाई मुहल्ला निवासी हर्ष सोनी तथा निराला नगर मजरे आलमपुर गांव निवासी सुशील कुमार की बाइक उस समय गायब कर दी।
