अमेठी: केंद्र प्रभारी की अनुपस्थिति से नहीं हो पा रही धान की तौल, किसान परेशान
अमेठी। जहां सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का फौरन निवारण कर की जा रही हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों व केंद्र प्रभारी की लापरवाही के चलते धान क्रय केंद्रों पर किसानों की नहीं तौल तक नहीं हो पा रही है और जिम्मेदार अधिकारी बेखबर है। जगदीशपुर स्थित विपणन केन्द्र पर …
अमेठी। जहां सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का फौरन निवारण कर की जा रही हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों व केंद्र प्रभारी की लापरवाही के चलते धान क्रय केंद्रों पर किसानों की नहीं तौल तक नहीं हो पा रही है और जिम्मेदार अधिकारी बेखबर है। जगदीशपुर स्थित विपणन केन्द्र पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसान अपना धान तौल के लिए क्रय केंद्रों पर आते हैं लेकिन केन्द्र प्रभारी की उपस्थिति न होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
वहीं परेशान किसानों ने बताया कि तीन दिनों से धान की तौल कराने के लिए केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बावजूद इसके केन्द्र प्रभारी की उपस्थिति न होने के चलते हमारे धान की तौल नहीं हो पा रही है और हम लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है जब कि यहां पर तैनात केन्द्र प्रभारी जो कि मानको को ताक पर रखकर सरकार की फजीहत कराने में तेज गति से काम कर रहे हैं। जब कि उच्च अधिकारी आए दिन मौके का निरीक्षण कर कागजों पर सब कुछ ओके बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती
लेकिन इस केन्द्र पर हो रही लापरवाही पर जिले के आलाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं किसानो की समस्याओं को देखते हुए मीडिया कर्मियों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से इस सम्बन्ध में बात की तो उन्होंने बताया कि हम दिखवाते है और मामले की जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-संभल : पास की चारपाई पर सोता रहा पति, पत्नी को बंधक बना नकदी-आभूषण लूट ले गए बदमाश
