अमेठी: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जनपद में ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ उसी गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद घर पहुंचते ही बालिका बेहोश हो गई जिसे परिवारीजन प्रतापगढ़ के महिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। इसके दो दिन बाद बालिका को होश आया। इस मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने थाने …

अमेठी। जनपद में ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ उसी गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद घर पहुंचते ही बालिका बेहोश हो गई जिसे परिवारीजन प्रतापगढ़ के महिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। इसके दो दिन बाद बालिका को होश आया। इस मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के परिवारीजनों के आरोप के अनुसार ग्यारह वर्षीय बालिका जब खेत में बकरी चराने गई थी उसी समय रोहित वर्मा (20) वहां पहुंचा और उसने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और खून में लथपथ उसे छोड़कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें:-भारत में जनसांख्यिकीय बदलाव का संकेत, पहली बार महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक

पीड़िता की मां ने दी तहरीर

घंटों बेटी के घर नही लौटने पर उसे ढूढने निकले परिवारीजन जब खेत के पास पहुंचे तो झाड़ियों में बालिका खून में लथपथ मिली। घर लेकर पहुंचते ही बालिका बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचे जहां इलाज के 48 घंटे बाद बालिका को होश आया तो उसने अपनी आप बीती परिवारीजनों को बताया। इस आधार पर पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर दी है। उधर किशारी के दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार है। पुलिस ने मामले मे विधिक कार्रवाई कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- हल्द्वानी: सैनिक सम्मान यात्रा की तैयारियां हुईं तेज, प्रशासन ने जारी किया कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम

संबंधित समाचार