बरेली: स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सीरीज पर किया कब्ज़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अल्मा मातेर व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज में गुरुवार को अंतिम मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज़ कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम की शानदार जीत पर दर्शकों व आयोजकों ने खिलाडि़यों की खूब प्रशांसा की। …

बरेली, अमृत विचार। अल्मा मातेर व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज में गुरुवार को अंतिम मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज़ कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम की शानदार जीत पर दर्शकों व आयोजकों ने खिलाडि़यों की खूब प्रशांसा की।

मुकाबले में अल्मा मातेर पहले बल्लेबाज़ी कर मात्र 72 रन पर सिमट गई। अल्मा मातेर के खिलाड़ी लोकेश और संकल्प ने 13 और 14 रन की पारी खेली। वहीं स्टेडियम की ओर से दक्ष व यश ने दो-दो विकेट चटकाए। इसी तरह स्पोर्ट्स टीम के अच्छे क्षेत्ररक्षण के चलते अल्मा मातेर की पूरी टीम पवेलियन लौट गई। जवाब में उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शुरुआत में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र तीन ओवर में 40 रन पर दो विकेट गंवा दिए।

खिलाड़ी अभिनव ने 13 गेंदों में 22 रन और लक्ष्य ने सात गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। जिसके बाद पारी को संभालते हुए टीम के कप्तान साईं सक्सेना व प्रसून ने अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को विजयी दिलाई। साईं ने 17 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। वहीं दक्ष को मैन ऑफ़ द मैच व ध्रुव को मैन ऑफ़ द सीरीज व लक्ष्य को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। अल्मा मातेर के पारस को बेस्ट बॉलर व हरिओम को बेस्ट फील्डर चुना गया। इसके अलावा प्रसून और कबीर को एमेर्जिंग प्लेयर अवार्ड से पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के अंत में वालीबॉल कोच अभिलाशा यादव, मोहद एज़ाज़ व अल्मा मातेर के चेयरमैन कैप्टन राजीव ढींगरा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम की शानदार जीत पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, बीसीबीडीए जोगेंद्र सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद व नितेश भारद्वाज ने बधाई दी।

संबंधित समाचार