बरेली: एकजुट होकर 2022 में बनाएंगे समाजवादी सरकार- नेहा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमूत विचार। समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव को मतदाता पुनरीक्षण अभियान बरेली का प्रभारी बनाया गया है। इस क्रम में नेहा यादव ने पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बरेली संगठन में वोट बढ़ाए जाने के अभियान की समीक्षा की। जिला, महानगर संगठन व सभी विधानसभा अध्यक्ष, …

बरेली, अमूत विचार। समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव को मतदाता पुनरीक्षण अभियान बरेली का प्रभारी बनाया गया है। इस क्रम में नेहा यादव ने पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बरेली संगठन में वोट बढ़ाए जाने के अभियान की समीक्षा की।

जिला, महानगर संगठन व सभी विधानसभा अध्यक्ष, सभी संगठन अध्यक्ष एवं कमेटी से वोट बढ़ाए जाने की जानकारी ली। नेहा यादव ने बताया कि वोट बढ़ाए जाने का अभियान पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वोट बनवाते समय यह भी ध्यान रखा जाए कि पार्टी के समर्थक तथा वोटरों के वोट कटवाए तो नहीं जा रहे हैं। वोट सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

समीक्षा के दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेंदर यादव, गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला, तारिक लिटिल, चौधरी विजेंद्र, विशाल सागर, तनवीर उल इस्लाम, नूतन शर्मा, जय प्रकाश भास्कर, दीप्ति पांडेय, संजीव यादव दंनू, डॉ. अनीस बेग, मोहमद कालीमुदीन, भूवनेश यादव, अहमद खान टीटू, लकी शाह, मेवाती वसीम, अमर काले, मुकेश यादव, अजय पटेल, असलम खान, सनी मिर्जा, मनोहर यादव, अनुज आनन्द, सुरेंद्र भाटिया, कुलदीप यादव, आसिफ खान, मान सिंह यादव, विशाल कश्यप, रविकांत यादव, फ़रहान अली, सुनील यादव, सुरेश गंगवार, जावेद वारसी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार