अयोध्या में सामूहिक विवाह आयोजन के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज मैदान में शुक्रवार को सामूहिक विवाह आयोजन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। हर तरफ काफी जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन सड़कों पर चींटियों की चाल में रेंगते नजर आ रहे हैं। आलम ये है की जाम …

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज मैदान में शुक्रवार को सामूहिक विवाह आयोजन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। हर तरफ काफी जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन सड़कों पर चींटियों की चाल में रेंगते नजर आ रहे हैं।

आलम ये है की जाम में फसे लोगों के हॉर्न की आवाज भी एक-दूसरे को कर्कश लग रही है। साथ ही लोग लगातार प्रशासन को कोस भी रहे हैं। दअरसल, सामूहिक विवाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने देर शाम आनन-फानन में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया था।

जिसमें निर्देश दिया गया था कि प्लान सुबह 9 से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। जबकि योगी के आने का समय तकरीबन 3 बजे का है। सुबह इतनी जल्दी डायवर्जन करने का नतीजा ये रहा कि शहर में नाका, फतेहगंज, मकबरा, मोदहा, कसाब बाड़ा, चौक इलाके में भारी जाम लग गया। जाम में न सिर्फ आम आदमी फसा है, बल्कि सामूहिक विवाह में पहुंचने वाले लोग भी शामिल हैं।

पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय के 64वां दीक्षांत समारोह में नहीं बनाया गया किसी को मुख्य अतिथि, लविवि के ऐप का हुआ लोकार्पण

इस दौरान कोचिंग जाने वाले बच्चे, दुकान जा रहे व्यापारी व आफिस निकल रहे कर्मी खासा परेशान दिखे। अनुमान लगाया जा रहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 3500 जोड़ों के अलावा 30 से 35 हजार लोग पहुंच रहे हैं। जिसमें माननीयों के अलावा वीआईपी लोग भी शामिल हैं। नाका में जाम में फंसी 17 साल की रिया ने बताया कि उसे कोचिंग जाना है, लेकिन लग रहा है कि आज मैथ की क्लास छूट जाएगी। नेहा ने बताया दो ही दिन बचे है टेट के पेपर को।

आज कोचिंग में कुछ महत्वपूर्ण विषय पर 11 बजे से लेक्चर है पर अब पहुंच नही पाऊंगी। कसबबड़ा में जाम में फसे रवि ने बताया आज दुकान पहुचने में देर हो जाएगी। मालिक फिर डांटेंगे। 48 वर्षीय हनुमान प्रसाद ने प्रशासन को कोसते हुए कहा कि जाम से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए थी।

संबंधित समाचार