लखनऊ: संविधान दिवस पर कांग्रेस शुरू करेगी सदस्यता महाअभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने हर साल 26 नवंबर को मनाये जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का सदस्यता महाअभियान शुरु करने का फैसला किया है। शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यहां स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान का आगाज …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने हर साल 26 नवंबर को मनाये जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का सदस्यता महाअभियान शुरु करने का फैसला किया है। शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यहां स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान का आगाज करेगी।

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर ढाई बजे प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

पढ़ें: अयोध्या में सामूहिक विवाह आयोजन के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना, पूर्व सांसद पी. एल पूनिया और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

यूपी की कानून व्यवस्था सामूहिक दुष्कर्म का शिकार: अखिलेश

मथुरा में प्रतियोगी परीक्षा से लौट रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है। गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर आगरा से लौट रही युवती के साथ कार में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी थी। मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस को इस मामले की की पड़ताल के आदेश दिये हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय के 64वां दीक्षांत समारोह में नहीं बनाया गया किसी को मुख्य अतिथि, लविवि के ऐप का हुआ लोकार्पण

संबंधित समाचार