बरेली: खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने गोली मारकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार देर रात आपसी झगड़े में एक पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के गर्दन पर लगी। जिसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार देर रात आपसी झगड़े में एक पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के गर्दन पर लगी। जिसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ने हत्या करने के बाद अवैध असलहे समेत खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पूरी रात खाना बनाने को लेकर हुआ झगड़ा
दरअसल, भमौरा के सरदार नगर गांव के रहने वाले संदीप शर्मा की शादी तीन वर्ष पहले भगनापुर की प्रेमवती उर्फ नेहा से हुई थी। शादी के बाद संदीप और नेहा के बीच आपसी तालमेल ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़े होते थे। छोटी-छोटी बातों पर भी मारपीट हो जाया करती थी। दोनों के लड़ाई झगड़े से परेशान होकर परिवार वालों ने भी उन्हें करीब दो साल पहले अलग कर दिया था।

संदीप का एक दो साल का बेटा भी है। गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच खाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ गया कि पूरी रात खाना भी नहीं बना। दोनों लोग भूखें ही रहे। झगड़े से गुस्साए संदीप ने अवैध असलहे से नेहा को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शहर में सर्राफ की दुकान पर काम करता है संदीप
पुलिस ने बताया कि संदीप बरेली के एक सर्राफ के यहां नौकरी करता है। गुरुवार शाम संदीप बरेली से ड्यूटी कर घर लौटा तो नेहा से उसका फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद नेहा ने खाना तक नहीं बनाया। दोनों के बीच रात भर कहासुनी होती रही। विवाद इतना बढ़ गया कि तड़के करीब चार बजे के संदीप ने नेहा को गोली मार दी और थाने पहुंच गया।

ससुराल वाले बोले- दहेज नहीं मिलने पर की है हत्या
उधर, संदीप के ससुराल वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पहले भी वह दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। फिहलाल पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

अयोध्या में सामूहिक विवाह आयोजन के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

संबंधित समाचार