भाजपा से किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष ने की यह मांग, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी से हाल ही में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती को बनाया गया है। कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष  का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम ने अधिकारियों पर नाराज़गी जताते हुए मौजूदा कमिश्नर को सस्पेंड करने की बात सोनम चिश्ती द्वारा कही जा …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी से हाल ही में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती को बनाया गया है। कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष  का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम ने अधिकारियों पर नाराज़गी जताते हुए मौजूदा कमिश्नर को सस्पेंड करने की बात सोनम चिश्ती द्वारा कही जा रही है।

सोनम चिश्ती वीडियो में कह रही हैं कि किन्नर बोर्ड का उपाध्यक्ष किस बात का उपाध्यक्ष बनाया है।सोनम कह रही हैं कि योगी बाबा ने मुझे किस बात का उपाध्यक्ष बनाया है और उपाध्यक्ष बनने के बाद मैं रिक्शे से घूम रही हूं। अधिकारी लोग मेरी फाइल इधर से उधर घुमा रहे हैं और कल मैं जाकर योगी बाबा से मिलूंगी और या बताऊंगी की कमिश्नर 2 घंटे से गायब है जबकि मैं किन्नर बोर्ड की सदस्य हूँ। मैं योगी जी से मांग कर रही हूं कि ऐसे अधिकारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए नहीं तो आगे बुरा होगा,इतना ही नहीं सोनम ने यह भी कहा कि यह अधिकारी लोग भारतीय जनता पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं।

पढ़ें- हरदोई: वरदान सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तीस जोड़े करेंगे नई जिंदगी की शुरुआत

आपको बता दें भाजपा की किन्नर कल्याण बोर्ड से उपाध्यक्ष बनने के बाद ही सोनम ने अखिलेश पर तंज कसा था जिसमें सोनम ने कहा था कि समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि, अखिलेश को मेरा श्राप है और वो अपने जीवन में कभी भी प्रदेश सत्ता में नहीं आएंगे। इस बयान के बाद ही सोनम लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

संबंधित समाचार