बाराबंकी: खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग घर का सारा सामान जलकर हुआ राख। शुक्रवार को तहसील फतेहपुर के कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम सिपहिया निवासी राम सुमिरन पुत्र सरबजीत की पत्नी संगीता देवी सुबह गैस खत्म हो जाने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। और उसका पति राम सुमिरन …

बाराबंकी। खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग घर का सारा सामान जलकर हुआ राख। शुक्रवार को तहसील फतेहपुर के कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम सिपहिया निवासी राम सुमिरन पुत्र सरबजीत की पत्नी संगीता देवी सुबह गैस खत्म हो जाने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी।

और उसका पति राम सुमिरन बड्डूपुर गैस एजेंसी पर गैस लेने गया हुआ था। वहां से वापस जब गैस लेकर आया तो सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने लगने लगा रेगुलेटर लगाते समय सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आनन-फानन में आग छप्पर सहित पूरे घर में आग लग गई।

घर वाले चिल्लाने लगे पास पड़ोस के लोगों ने बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने लगे काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। गांव वाले जब तक दौड़ कर आते तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। घर की 80 वर्षीय विधवा महिला जगपता का रो रोकर बुरा हाल था।

यह भी पड़ें:-काशीपुर: पत्नी से बिछड़ने के डर से दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

रामलला को ओढ़ाई गई मखमली रजाई, लगाया गया ब्लोअर

अयोध्या में सर्दी के सितम से रामलला को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। रामलला को गर्म कपड़े व मखमली रजाई ओढ़ाई गई है। साथ ही उनके पास ब्लोअर भी लगाया गया है। यही नहीं उन्हें भोग में गर्म व्यंजन चढ़ाया जा रहा है। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भगवान को टेंट से निकालकर आधुनिक सुविधाओं से संपन्न अस्थाई मंदिर में विराजमान किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: रामलला को ओढ़ाई गई मखमली रजाई, लगाया गया ब्लोअर

संबंधित समाचार