लखनऊ: स्कूली वाहनों में जान हथेली पर रख कर सफर करने को मजबूर मासूम छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। स्कूली वाहनों में नौनिहाल जान हथेली पर रख कर सफर करने को मजबूर हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को स्कूली वाहनों की जांच के दौरान हुआ। अभियान के पहले दिन ही ऐसे स्कूली वाहन रोड पर चलते मिले कि इन्हें देख कर चेकिंग दस्ते के होश भी फाख्ता हो गए। टूटी सीटों पर बच्चों को …

लखनऊ। स्कूली वाहनों में नौनिहाल जान हथेली पर रख कर सफर करने को मजबूर हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को स्कूली वाहनों की जांच के दौरान हुआ। अभियान के पहले दिन ही ऐसे स्कूली वाहन रोड पर चलते मिले कि इन्हें देख कर चेकिंग दस्ते के होश भी फाख्ता हो गए। टूटी सीटों पर बच्चों को ठूंस कर भरा गया था। कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। अग्निशमन यंत्र, स्पीड गर्वनर और फस्ट एड बॉक्स वाहनों में नदारद मिले।

इसके बावजूद जब जांच के लिए वाहनों को रोका गया तो उनके चालक चेकिंग दस्ते के अधिकारियों को ही अर्दब में लेते नजर आए। लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी और अवैध वाहनों को बंद करने के साथ ही कई वाहनों का चालान भी किया। शुक्रवार को सुबह खास प्लानिंग कर स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चला। चेकिंग दस्ते के सभी अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन ऑफ कर लिए थे, जिससे की अवैध वाहनों को छोड़ने के लिए उन पर दबाव न बनाया जा सके। चार जगहों पर चार अधिकारियों ने एक साथ जांच शुरू की।

जांच के दौरान कई वाहनों में चालक नौसिखिया मिले। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही स्कूली वाहन चलाया जा रहा था। अधिकांश वाहनों में स्पीड गर्वनर नहीं पाया गया। टूटी सीटों पर नौनिहालों को ठूंस कर बिठाए जाने पर एक वाहन चालक की जमकर क्लास ली गई। एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय, अंकिता शुक्ला, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय और विवेक की देखरेख में आज का जांच अभियान चला।

जांच में सामने आई कमियां

वाहनों में ठूंस कर बच्चों को बिठाया जाना, स्पीड गर्वनर, कैमरे, अग्निशमन यंत्र वाहनों में नहीं मिले, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण और इंश्योरेंस फेल, वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। बता दें कि पहले दिन 73 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 19 वाहन बंद किए गए।

जिन स्कूली वाहन चालकों के पास फिटनेस नहीं है, उन्हें चलने की छूट नहीं दी जाएगी। इसको लेकर ही सबसे अधिक चालान किए गए हैं। शनिवार को भी यह अभियान जारी रहेगा…अमित राजन राय, एआरटीओ प्रवर्तन, लखनऊ।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

संबंधित समाचार