50000 युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने का कार्य करेगी भाजयुमो : पुरुषार्थ
गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं सदस्यता जोड़ो अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर गोरखपुर के खोराबार मंडल में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह उपस्थित रहे। मुख्य …
गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं सदस्यता जोड़ो अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर गोरखपुर के खोराबार मंडल में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने बताया कि जिले के हर मंडल में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों युवाओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। भाजयुमो द्वारा प्रत्येक पदाधिकारी युवाओं को जोड़कर 50000 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करेगी।
यह भी पढ़ेंः-संविधान दिवस के कार्यक्रम का विपक्ष ने किया बहिष्कार, दुखी लोकसभा अध्यक्ष बोले- पार्टी का नहीं संसद का था कार्यक्रम
कैंप की अध्यक्षता भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा महानगर द्वारा चलाए जा रहे सदस्य शिविर में बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग जुड़कर सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के संयोजक राहुल गिरी रहे। शिविर में प्रमुख रूप से भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय, क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पासवान,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, महानगर मंत्री राहुल राणा चौबे, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सहानी,व चंदन यादव, सहित उपस्थित रहे।
