बरेली: जिले में 12 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक 12 लाख से अधिक लोगों को घर घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दवा खिलाई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दवा खिलाने का कार्य वर्तमान में भी लगातार कर रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. …

बरेली, अमृत विचार। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक 12 लाख से अधिक लोगों को घर घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दवा खिलाई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दवा खिलाने का कार्य वर्तमान में भी लगातार कर रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह ने बताया कि जिले में करीब 22 लाख लोगों को यह दवाएं खिलाई जानी है। अभियान के चार दिन के भीतर ही 12 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि इस अभियान में 3071 टीम और 585 सुपरवाइजर लगे हैं।

टीमों ने कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों को दवा खिलाई। दवा खिलाने का कार्य आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही हैं। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।

डब्लएचओ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिले में फाइलेरिया अभियान के निरीक्षण के लिए डब्लएचओ के अधिकारियों ने शुक्रवार को मढ़ीनाथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को प्रस्तुत कर उसकी एक प्रति शासन को प्रेषित की।

संबंधित समाचार